फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीएससी की पायल यूथ पार्लियामेंट के लिए चयनित

Wed, 18 Mar 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा पायल का चयन यूथ पार्लियामेंट के लिए हुआ है। छात्रा ने माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिसके आधार पर उनका चयन किया गया।

अब चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में पायल को निर्धारित विषय पर

आधारित एक वीडियो तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसी वीडियो के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

मेरा युवा भारत पोर्टल के तहत 22 फरवरी से 16 मार्च तक चले युवा सशक्तीकरण एवं अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम के अंतर्गत आईजी कॉलेज की इस छात्रा का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि माई भारत पोर्टल युवाओं को स्वयंसेवा, नेतृत्व और व्यावहारिक ज्ञान के अवसर प्रदान कर रहा है। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग और सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने पायल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें