संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पहले साले ने एक फैक्टरी के ट्रक से तेल चोरी कर लिया और बाद में उसके जीजा ने स्वयं को लॉरेंस बिश्रोई का भाई बताकर फैक्टरी के अकाउंटेंट को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तिवाड़ी मोहल्ला कैथल निवासी पुलकीत तिवाड़ी ने शहर थाना में शिकायत दी कि वह शहर में एक फैक्टरी में अकाउंटेंट के पद पर काम करता है। उसके पास ट्रक चालक मोनू उर्फ जितेंद्र जो बिलासपुर हिमाचल का रहने वाला है, वह यहां पर काम करता है।
गत 13 नवंबर को उसने ट्रक में से 50 से 60 हजार रुपये का तेल चोरी कर लिया। उसके बाद मोनू के जीजा ने उसको कॉल कर अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताकर उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।