फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में गिरे दो भाई, एक भाई डुबा, नशे में दूसरे भाई ने सुनाई कहानी

विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कैथल। शनिवार सांय नशे की हालत में दो युवक वृद्धकेदार तीर्थ के सरोवर में गिर गए। जिनमें से एक युवक को बाहर निकाल लिया गया। और दूसरे की तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक दूसरे युवक के बारे में सुराग नहीं मिला था। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कठवाड़ निवासी रिंकू अपने मौसेरे भाई बृजपाल के साथ टहलने के लिए जवाहर पार्क में आए थे। शाम को करीब सात बजे पार्क में स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के निकट रिंकू सरोवर में जा गिरा। जिसे बचाने के लिए एक पुलिस कर्मचारी ने छलांग लगा दी।

उसके पीछे बृजपाल भी सरोवर में कूद गया। रिंकू को बचाने के लिए कूदा पुलिस कर्मचारी रिंकू तक तो पहुंच नहीं पाया। लेकिन उसने बृजपाल को डूबता देख उसे बचा लिया और उसे बाहर निकाल लाया। इसके बाद बृजपाल को अस्पताल ले जाया गया। जहां से होश में आने के बाद से वापिस सरोवर पर लाया गया।
विज्ञापन


यहां नशे की हालत में बृजपाल ने पूरी कहानी बताई। उसने कहा कि वे टहलने के लिए यहां आए थे। जहां रिंकू अचानक सरोवर में जा गिरा। वह भी उसे बचाने के लिए कूदा था। लेकिन वह नहीं मिल पाया।

उधर, थाना शहर प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक युवक बृजपाल को बाहर निकाल लिया है। दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। शायद वह तालाब में गहराई में चला गया है। गोताखोर
बुलाकर उसकी तलाश कर रहे हैं। जो युवक बाहर निकाला गया है, वह नशे में है।

मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़:-उधर, हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। समाचार लिखे जाने तक सरोवर के किनारे भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें