फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गेहूं का उठान ने होने पर आढ़तियों ने जताया रोष

Mon, 15 Apr 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। अनाज मंडी में गेहूं का उठान न होने पर रविवार को किसान और आढ़तियों ने रोष प्रकट जताया। उन्होंने प्रशासन से उठान के कार्य में तेजी लाने की मांग की।
विज्ञापन

राजौंद मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान महिपाल राणा, जॉनी राणा, दिनेश शर्मा, राजेश राणा, मुकेश, मोहित शर्मा, छोटा लाल, जय गोपाल, राम जुवारी इत्यादि आढ़तियों ने बताया कि मंडी में पिछले तीन दिनों से उठान का कार्य नहीं हो रहा। जिससे बोरियों के अंबार लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर मंडी में खरीद के साथ बोरियों का उठान नहीं हुआ तो गेहूं के रखने की समस्या खड़ी हो जाएगी। क्योंकि मंडी में जगह कम है और गेहूं ज्यादा आता है। उन्होंने बताया कि पिछले सात दिन से लगातार गेहूं मंडी में पहुंच रहा है। लेकिन अभी तक एजेंसियों की ओर से मंडी में उठान की गति काफी धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें