फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टरों की टूटी सड़कें, गहरे गड्ढे दे रहे दर्द

विज्ञापन
23-कैथल। सेक्टर 21 में टूटी पड़ी सड़क से गुजरते हुए स्कूटी सवार। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। सेक्टर 18, 19 व 21 की टूटी सड़कें शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनीं हुई हैं। पिछले आठ साल से इन सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। जिससे सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं और कंक्रीट निकल आई है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने और सड़क पर फैली कंक्रीट के कारण दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी होती है। कई बार वाहन चालक कंक्रीट के कारण फिसलकर गिर चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़कों की समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि इन तीन सेक्टरों में करीब चार हजार से अधिक घर हैं। इन सेक्टरों में सड़कों की हालात खस्ताहाल है। पिछले आठ वर्ष से न तो ये सड़कें दोबारा बनाई गईं और न हीं इनकी मरम्मत की गई। बजरी उखड़ने के कारण सड़कों पर धूल उड़ने और बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। उखड़ी बजरी के कारण रोजाना कोई न कोई वाहन चालक फिसल कर दुर्घटना का शिकार हो रहा है। सेक्टरवासियों का कहना है कि सभी सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं। वे कई बार प्रशासन को सड़क की इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से सड़कों की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
परेशानी पर ध्यान दे प्रशासन
सेक्टर 19 निवासी नवनीत ने बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के पास सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। लघु सचिवालय आने के लिए भी लोग इसी सड़क से गुजरते है, लेकिन जगह-जगह गड्ढे होने से रोजाना दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी परेशानी होती है। प्रशासन को परेशानी पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

----
फिर से हो सड़क निर्माण
विजेंद्र शर्मा ने बताया कि सेक्टर 19 पार्ट टू के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कुरुक्षेत्र रोड को सेक्टर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क से लोग बस अड्डा की तरफ जाते हैं, लेकिन बारिश के समय इस सड़क से निकलना मुश्किल भरा रहता है। विभाग को नए सिरे से सड़क बनानी चाहिए।
----
क्यों नहीं ली जा रही सुध
सचिन ने बताया कि सेक्टर 21 सेक्टर की छोटी सड़कें खस्ताहाल हैं। बारिश के समय सड़कों पर कीचड़ जमा हो जाता है। लोगों को इन पर चलने में भी डर लगता है। प्रशासन को जल्द सड़कों का नए सिरेे से निर्माण करवाना चाहिए। ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। प्रशासन इस ओर सुध क्यों नहीं ले रहा है।
----
अंधेरे में निकलना मुश्किल
सेक्टर 18 निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि टूटी सड़कों पर अंधेरे में निकलना मुश्किल हो जाता है। अनजान लोग अक्सर रात को हादसों का शिकार बन जाते हैं, क्योंकि अधिक गति के कारण बजरी के पर बाइक फिसल जाती है। सेक्टर बनने के बाद एक बार मकानों के आगे से सड़कों को नहीं बनाया गया है।
वर्जन
सड़कों का नए सिरे से निर्माण किया जाना है। एस्टिमेट बनाकर विभाग के मुख्यालय को भेजा हुआ है। स्वीकृति आते ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- धर्मवीर सिंह, एक्सईएन, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें