फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टूटी सड़कें बनीं लोगों के लिए परेशानी

Sat, 24 Jan 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
राजौंद के मुख्य मार्ग पर भरा पानी
विज्ञापन
राजौंद। गुरुवार रात से हो रही बे मौसमी बरसात के बाद मुख्य मार्ग पर पानी भरने से लोगों को खाली निकलना भी मुश्किल हो गया,इससे राहगीरों को पूरा दिन बहुत परेशानी उठानी पड़ी। आलम यह रहा की टूटी हुई सड़क में पानी भरने से कई वाहन चालक भी दुर्घटना का शिकार हो गए और वाहन धंसने से कई बार लंबे जाम भी लगते रहे। सड़क पर सीवरेज की पाइपलाइन दबाते समय बनाए गए बड़े-बड़े मेन होल से निकाली गई मिट्टी तक नहीं उठाई गई। जिससे उसमें वाहन धंस रहे हैं, ऐसा कई बार पहले भी हो चुका हैं। संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा,जिसका खामियाजा आम नागरिकों के साथ-सा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर दुकानदार अमीत, शीलु,मदन कौशल ,बीरू जांगड़ा,बिल्ला,राजू, कुलदीप बीर बांगड़,मनोज कुमार,रविंद्र भट्ट,सुलर मिस्त्री, गोल्डी ने कहा कि पिछले लगभग एक वर्ष से उन्हें यह समस्या झेलनी पड़ रही है। उनकी दुकानों के आगे भरे गंदे पानी के कारण उनका धंधा पूरी तरह चौपट होकर रह गया है। क्योंकि यहां से कोई पैदल भी नहीं गुजर सकता, तो ऐसे में उनकी दुकानों पर ग्राहक कैसे आएंगे। सड़क से खाली निकलना भी किसी खतरे से खाली नहीं है। बरसात के बाद तो सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है।दुकानदारों ने कहा कि 500 मीटर के टुकड़े में पाइप लाइन दबाने में ही छह माह लगा दिए हैं। जगह-जगह भरें पानी के कारण लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

राजौंद के मुख्य मार्ग पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें