फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी की सड़कें तोड़ीं, नीवें उखाड़ी

Thu, 27 Feb 2014 12:10 AM IST
कलायत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत जिला योजनाकार अशोक गर्ग ने बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मटौर रोड पर एक अवैध कॉलोनी में पीला पंजा चला कर निर्माण कार्य को ध्वस्त करवा दिया। अवैध तौर पर बनाई गई सड़कों को तोड़ने के समय  जहां डीटीपी कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे, वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिसमें महिला पुलिस भी शामिल थी।
विज्ञापन


मटौर रोड पर करीब छह एकड़ भूखंड पर बनाई गई कच्ची सड़कों व प्लॉटों की भरी गई नींव को जहां तोड़ने का कार्य किया जा रहा था वहीं अधिकारी द्वारा निर्देश भी दिए जा रहे थे जिससे की कॉलोनी में कोई भी सड़क या नींव भरी हुई न रहे। जिला योजनाकार अशोक गर्ग ने बताया बिना किसी प्रकार की विभागीय अनुमति लिए कोई भी कॉलोनी काटना पूरी तरह से अवैध है। उन्होंने कहा कि इस कॉलोनी में अभी कच्ची सड़कों का निर्माण किया हुआ है जिसके दोनों और अनेक प्लॉट काटकर उनकी नींव भरने का कार्य भी किया हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार ही अवैध निर्माण को तोड़ा है ताकि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शेष न रहे तथा और कोई अवैध निर्माण न किया जा सके।

पुलिस बल रहा मौके पर मौजूद
जिला योजनाकार अशोक गर्ग द्वारा दिए जा रहे निर्देशानुसार जब अवैध कॉलोनी में पीला पंजा चलाकर तोड़फोड़ का कार्य किया जा रहा था उस समय कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था जिसमें महिला पुलिस कर्मी थी शामिल थीं। हालांकि तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार का कोई विरोध नहीं किया जा रहा था मगर जब तक कार्रवाई चलती रही पुलिस बल मौके पर ही मौजूद रहा ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें