फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा एवं खेल में अपने क्षेत्र का नाम करें रोशन : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने शुक्रवार को गांव भागल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा, खेल एवं नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया। एसडीएम ने कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य की नींव होता है। यदि छात्र पूरे मन से पढ़ाई करें और खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भाग लें तो वे अपने गांव, क्षेत्र और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर तक रोशन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय की पाबंदी, मेहनत और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से विद्यालय को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ मन और बेहतर शिक्षा का विकास संभव है। इस दौरान सिविल अस्पताल की चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने विद्यालय में मेडिकल कैंप लगाया। इसमें 147 एचबी टेस्ट व अन्य टेस्ट किए गए। कैंप में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, मौसमी बीमारियों से बचाव और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। आवश्यकता अनुसार विद्यार्थियों को चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें