फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवाओं को संगठन से जोड़ने के मुद्दे पर मंथन

Fri, 22 May 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बीपीएचओ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते राष्ट्रीय पदाधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (बीपीएचओ) की बैठक लोकनिर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, समाज को मजबूत बनाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर मंथन किया गया। इस मौके पर संगठन के नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां भी की गईं।

बैठक में ओमप्रकाश हजवाना को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, बलवान ट्योंठा को जिला उपाध्यक्ष, संजीव बरसाना को जिला महासचिव, जसमेर हजवाना को हलका उपप्रधान, पवन प्रजापति पूंडरी को हल्का अध्यक्ष तथा भूपेंद्र सिंह पाई को जिला सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


बैठक में धर्मवीर प्रजापति के पुत्र दिनेश कुमार प्रजापति तथा बीपीएचओ के राष्ट्रीय सचिव ओमकरण प्रजापति विशेष रूप से पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन युवाओं को एक मजबूत मंच प्रदान कर रहा है और समाज को संगठित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सुमेर करड़वाल ने कहा कि संगठन का विस्तार तेजी से हो रहा है और आने वाले समय में इसे और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से संगठन से जुड़कर सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल प्रजापति, कृष्ण टीक, विक्रम बरसाना, अनिल सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें