पूंडरी। सामाजिक संगठन भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (बीपीएचओ) की बैठक रविवार को फतेहपुर स्थित प्रजापति धर्मशाला में आयोजित की गई। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों पर चर्चा कर संगठन के कैलेंडर का वितरण भी किया गया। 12वें स्थापना दिवस की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश महासचिव विनोद डीग ने बताया कि 25 मई को गोहाना में प्रदेश स्तर पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष कुराड़ ने की और संचालन जिला महासचिव शिवकुमार सिरसल ने किया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर जिला संरक्षक मास्टर शमशेर कालिया, कैथल शहरी अध्यक्ष होशियार सिंह किच्छाना, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल प्रजापति और राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक कृष्ण टीक ने भाग लिया। इस मौके पर राजू बलवान टयोंठा, शिवकुमार सिरसल, सचिव संजीव बरसाना, रामरूप बाले, अर्जुन प्रजापति, ओमप्रकाश हजवाना, जोनी शेरसिया बंदराणा, सुखदेव तारागढ़, कुलदीप धुरान क्योड़क, शीशपाल गोहरा खेड़ी, विक्की दिनोदिया पाई, पवन प्रजापति, सुंदर करोड़ा आदि मौजूद थे।