संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के खेल स्टेडियम में बने बॉक्सिंग सेंटर के खिलाडि़यों ने फतेहाबाद में आयोजित हरियाणा स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने नौ पदक जीते। इसमें दो स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक शामिल रहे।
यह प्रतियोगिता 17 से 21 सितंबर तक आयोजित की गई थी। बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह और विक्रम ढुल डीपी ने बताया कि 17 वर्ष और 19 वर्ष आयु वर्ग में कैथल की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर डीएसओ राज रानी राणा, सुनील पीटीआई, महिंद्र पीटीआई, जसवीर पीजीटी, बूटासिंह, रणधीर पीटीआई ने बधाई दी।
प्रतियोगिता में 34 किलोग्राम भार वर्ग में रणदीप ने स्वर्ण, 64 किलोभार वर्ग में गौरव ने स्वर्ण, 63 किलोभार में शिव सागर ने रजत, 70 किलो वर्ग में आर्यन ने रजत, 75 किलोभार वर्ग में चिराग दीप ने रजत, 81 से अधिक किलोभार वर्ग में अजय ने रजत, 40 किलोभार वर्ग में यश तंवर ने कांस्य, 80 किलोभार वर्ग में पुष्पेंद्र ने कांस्य पदक जीते हैं।