फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रतियोगिता में मुक्केबाजों ने नाम किया रोशन

Mon, 30 Jun 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के मुक्केबाजी खिलाड़ियों ने पंचकूला में 27 से 29 जून तक आयोजित हरियाणा खेलो राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कैथल की महिला बॉक्सिंग टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष बॉक्सिंग टीम ने द्वितीय स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन


पुरुष टीम के सात खिलाड़ियों और महिला वर्ग की नौ खिलाडि़यों ने पदक जीते हैं। स्वर्ण पदक दीपक (55 किलो) और निकिता (48 किलो) ने जीते हैं। इस शानदार उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी राज रानी, डिप्टी डायरेक्टर गौरव सोलंकी, कोच गुरमीत सिंह, विक्रम ढुल, अमरजीत और राजेंद्र को जिले के खेल प्रेमियों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के परिणाम

खिलाड़ी
पदक

दीपक (55 किलो भार वर्ग)
स्वर्ण

विक्की (60 किलो भार)
रजत

दीक्षांत (65 किलो भार)
रजत

अंकुश (72 किलो भार)
रजत

सुमित (+90 किलो भार)
रजत

राहुल (50 किलो भार)
कांस्य

अमन (85 किलो भार)
कांस्य

महिला वर्ग के परिणाम

खिलाड़ी
पदक

निकिता (48 किलो भार)
स्वर्ण

शिवानी (54 किलो भार)
रजत

मुस्कान (65 किलो भार)
रजत

खिलाड़ी
पदक

तन्वी (75 किलो भार)
रजत

अर्चना (+80 किलो भार)
रजत

माफी (51 किलो भार)
कांस्य

काजल (57 किलो भार)
कांस्य

भूमिका (60 किलो भार)
कांस्य

ममताश (70 किलो भार)
कांस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें