फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल के बॉक्सर्स यूरोप में 35वें एड्रियाटिक पर्ल वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल । खेल के क्षेत्र में कैथल के खिलाड़ियों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसी कड़ी में एक और पंख लगाने को कैथल के बॉक्सर तैयार हैं। मुक्केबाजी के खिलाड़ी एयरपोर्ट से यूरोप में होने वाली बॉक्सिंग कप प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उड़ान भरेंगे। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के तत्वावधान में भारतीय अंडर-19 पुरुष एवं महिला मुक्केबाजी टीम 2 मार्च से 12 मार्च 2026 तक मोंटेनेग्रो के बुडवा में आयोजित होने वाले 35वें एड्रियाटिक पर्ल वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से कुल 16 सदस्यीय दल भाग लेगा जिसमें 10 मुक्केबाज, 4 कोच और 2 खेल सहयोगी स्टाफ शामिल हैं। यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा मंच मानी जाती है। कैथल सहित हरियाणा के खेल प्रेमियों में भी इस प्रतियोगिता को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय खेल प्रशिक्षकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी से खिलाड़ियों को अनुभव मिलेगा और भविष्य में ओलंपिक व एशियाई खेलों जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए मार्ग प्रशस्त होगा। भारत की युवा टीम से इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय खिलाड़ी तिरंगे का मान बढ़ाने के इरादे से रिंग में उतरेंगे।
विज्ञापन


ये प्रतिभागी लेंगे भाग
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी
क्रम संख्या
नाम
वर्ग
भार वर्ग
1 समब्रामा मंजूर प्रसाधा
48 किग्रा
2 सिमरन

51 किग्रा
3जन्नत

54 किग्रा
4 हर्षिका महिला
57 किग्रा
5 मिहिरा सिरिपुरापु 60 किग्रा
6 पियूष पुरुष
50 किग्रा
7 शुभम

55 किग्रा
8योगेश्वर नगर

60 किग्रा
9राहुल गरिया
65 किग्रा
10देवेंद्र चौधरी

70 किग्रा

ये कोच होंगे एवं स्टाफ


क्रम संख्या
नाम
वर्ग
1
अजय

2
संजीव कुमार

3
देवांश जिंदल

4
प्रियंका चौधरी

5
हरप्रीत सिंह

6
भावना भारद्वाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें