फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट के दोनों आरोपियों को भेजा जेल

Sat, 30 Aug 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी उपमंडल के हजवाना गांव में बिजली कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों दिलबाग पुत्र राम सिंह व जोगिंद्र उर्फ माला पुत्र राम सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।

बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भलोठिया ने बताया कि 25 अगस्त को हजवाना गांव में बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे विभागीय कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने की भी कोशिश की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को उसी समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और अब अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने सुनवाई में आरोपियों पर बिजली चोरी, निगम कर्मचारियों से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप को गंभीर मानते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साथ ही, आरोपियों की ओर से दायर की गई जमानत अर्जी को भी अदालत ने खारिज कर दिया। अधीक्षक अभियंता ने अपील की कि असुविधा से बचने के लिए बिजली चोरी जैसे दंडनीय अपराध से दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें