फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दोनों आरोपी छह दिन के रिमांड पर

Fri, 27 Mar 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) करनाल की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद काबू किए गए कुख्यात गैंग के दो शार्प शूटरों राजन उर्फ पीयूष उर्फ पहलवान और प्रीतम शाह को नागरिक अस्पताल से छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए छह दिन के रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि 19 मार्च को एजीटीएफ मोहाली को गुप्त सूचना मिली थी कि 18 मार्च को सेक्टर-9 चंडीगढ़ में चरणप्रीत उर्फ चिन्नी की हत्या में शामिल मुख्य शूटर राजन उर्फ पीयूष उर्फ पहलवान निवासी फिरोजपुर और उसका साथी प्रीतम शाह निवासी नवांशहर, जिला कैथल के गांव चौशाला में भारी हथियारों के साथ छिपे हुए हैं।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर एजीटीएफ पंजाब और एसटीएफ करनाल की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से गांव चौशाला में दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही तीन युवक भागने लगे, जिनमें से चौशाला निवासी साहिल को मौके पर ही काबू कर लिया गया, जबकि दो आरोपी एक कमरे में घुसकर पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करने लगे।

पुलिस ने राजन उर्फ पीयूष उर्फ पहलवान और प्रीतम शाह को आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने लगातार फायरिंग जारी रखी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए नीचे की ओर फायरिंग की, जिससे दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और वे गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।

बाल-बाल बचे थे पुलिसकर्मी, हथियार बरामद

मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ करनाल के एसआई प्रवीण कुमार और एक अन्य कर्मचारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जिससे बड़ा हादसा बच गया। गिरफ्तार शूटर राजन उर्फ पीयूष उर्फ पहलवान और प्रीतम शाह संगठित अपराध गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित हैं। मौके से अवैध पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


पुलिस टीम पर हमले के आरोप में थाना कलायत में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई शमशेर सिंह की टीम द्वारा की जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें