फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में फंसे व्यक्ति का मनोबल बढ़ाकर इलाज के लिए प्रेरित करें : एसपी

Thu, 06 Nov 2025 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नशे के विरुद्ध कैथल पुलिस का जन जागरूकता अभियान लगातार जारी है। एसपी उपासना के निर्देशानुसार जिला कैथल में इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत व सोनिया, एसपीओ राजपाल, प्रदीप कुमार व जसविंदर को शामिल करके दो नशा जागरूकता टीम बनाई गई है। जो उक्त टीम गांव गांव जाकर आमजन सहित युवा वर्ग को नशे के दुष्प्रभाव बारे जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने बुधवार को गांव बुढाखेड़ा, संगतपुरा, धनौरी, बरटा, बाबा लदाना, मानस, बलबेहड़ा, भागल में जाकर युवाओं एवं उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए नशे के कारण होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। इस दौरान नशामुक्त समाज निर्माण व नशा ना करने की शपथ दिलाई गई। गौरतलब है कि नशीले पदार्थों का समाज में तेजी से चलन बढ़ रहा है। जिसकी चपेट में नवयुवक आ रहे हैं। युवाओं में विशेष कर स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है।
एसपी उपासना ने कहा कि नशा एक ऐसा पदार्थ है जिसके प्रयोग से मानव शरीर खोखला हो जाता है। शरीर की ताकत नशे की भेंट चढ़ जाने के कारण कैंसर, जिगर का खराब होना, फेफड़ों, दिल की बीमारी, शरीर का कमजोर होना, याददाश्त कमजोर होना, एड्स, मानसिक रोग आदि की बीमारी शरीर में घर कर सकती है। नशे की आदत एक बीमारी है। ज्यादातर सामाजिक, मानसिक तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोक ही इसका शिकार होते हैं। इसलिए उनसे सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाना चाहिए। नशे में फंसे व्यक्ति का मनोबल बढ़ाना चाहिए तथा इलाज के लिए प्रेरित करना चाहिए। साथ ही यह प्रवृत्ति इनको अपराध घटित करने के लिए भी प्रेरित करती है। आने वाले पीढ़ी को नशे से दूर कर एक सुनहरा भारत बनाने के लिए सीधी पुलिस ने यह पहल की है। एसपी द्वारा जिला वासियों से अपील भी की गई कि आप अपने आस-पास के लोगो को नशे से होने वाले नुकसान के बारे बताये एवं नशीले पदार्थ बेचने वाले लोगो की जानकारी पुलिस को दे जिससे नशा तस्करों पर नकेल कस के जिला को नशा मुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें