डॉ. राजबीर पराशर ने किया “आयुर्वेदिक पाक कला एवं सात्त्विक जीवन शैली” का विमोचन।
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के संस्कृत विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. विनय सिंघल की ‘आयुर्वेदिक पाक कला एवं सात्त्विक जीवन शैली’ पुस्तक का विमोचन प्राचार्य डॉ. राजबीर पराशर ने किया। डॉ. पराशर ने कहा कि पुस्तक में दैनिक भोजन की पारंपरिक विधियों, उनके सांस्कृतिक महत्व और शारीरिक-मानसिक प्रभावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक डॉ. विनय सिंघल (आरकेएसडी महाविद्यालय, कैथल) और डॉ. रिचा (दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र) का संयुक्त प्रयास है। इस अवसर पर डॉ. गीता गोयल, डॉ. रामफल, डॉ. एस.पी. वर्मा, डॉ. जयबीर धारीवाल और सुमीत कुमार सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे। संवाद