फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनसीईआरटी की नकली किताबें बेचने के आरोप में बुक डिपो संचालक गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना शहर पुलिस ने एनसीईआरटी की नकली पुस्तकों की बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए नवीन बुक डिपो संचालक नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हुड्डा सेक्टर-19 का रहने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता कुरुक्षेत्र/कैथल को सूचना मिली थी कि पिहोवा चौक स्थित नवीन बुक डिपो में एनसीईआरटी की नकली पुस्तकों का अवैध भंडारण और विक्रय किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसआई राजबीर सिंह, इंचार्ज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता कुरुक्षेत्र/कैथल, अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

कार्रवाई के दौरान एनसीईआरटी दिल्ली से सहायक व्यापार प्रबंधक पदम सिंह भाटी और उत्पादन सहायक अश्वनी माचरा भी मौजूद रहे। वहीं, शिक्षा विभाग कैथल की ओर से उप जिला शिक्षा अधिकारी जयभगवान, उप अधीक्षक प्रवीण थरेजा तथा सहायक सुखबीर सिंह भी जांच टीम में शामिल रहे। थाना शहर कैथल से एसआई सत्यवान सिंह और एएसआई मुकेश कुमार की टीम ने भी कार्रवाई में सहयोग किया। संयुक्त टीम ने दुकान संचालक को मौके पर बुलाकर दुकान में रखी पुस्तकों की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान कक्षा नौवीं की अंग्रेजी माध्यम विज्ञान विषय की एनसीईआरटी की कुल 483 पुस्तकें संदिग्ध पाई गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें