कैथल। देबवन गांव से एक बोलेरो पिकअप गाड़ी चोरी हो गई। पुलिस ने गाड़ी के मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। तितरम थाना में दी गई शिकायत में देबवन निवासी बलराज लेन बताया कि 22 मार्च को वह उसकी बोलेरो पिकअप गाड़ी से गांव मांडी से भैंस लेकर गांव देबवन में रात करीब नौ बजे लेकर आया था। इसके बाद उसने गांव में असंध रोड पर बने गिरी आश्रम के पास गाड़ी खड़ी कर दी थी। इसके बाद जब वह सुबह के समय उसके चालक राममेहर ने गाडी देखी तो वहां पर गाडी नहीं थी। उसकी गाड़ी को चोर चोरी कर ले गए हैं। इसकी कीमत भी करीब चार लाख रुपये की है। तितरम थाना के जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ कसे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद