राजौंद। गांव बीर बडालवा जिला करनाल में नहर में डूबे पिता-पुत्र में से शुक्रवार को पुत्र का शव राजौंद डिस्ट्रीब्यूटरी से बरामद हो गया है। शव गांव बीर बागड़ा के पास डिस्ट्रीब्यूटरी में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर राजौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर करनाल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद करनाल पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। राजौंद थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बीर बागड़ा के पास से गुजर रही राजौंद डिस्ट्रीब्यूटरी में एक युवक का शव उतराता हुआ आ रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और मामले की सूचना करनाल पुलिस को दी। राजौंद थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने जानकारी के अनुसार गुरुवार को गांव बीर बडालवा में पिता सतनाम व पुत्र मानषु खेत में स्प्रे कर रहे थे। इसी दौरान पुत्र स्प्रे करने वाली टंकी को नहर में धोने के लिए गया था। संवाद