फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जाखौली के पास नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। गांव जाखौली के पास से गुजर रही नहर में गांव हाबड़ी निवासी 30 वर्षीय मुकेश कुमार का शव मिला है।
विज्ञापन

खेतों की ओर जा रहे किसानों ने नहर में शव देखकर तुरंत इसकी सूचना तितरम थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अुनसार मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक पैर फिसलने से नहर में गिर गया होगा। पूंडरी थाना में युवक के लापता होने का मामला पहले से दर्ज था। जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि मुकेश कुमार रविवार को दोपहर बाद घर से लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसे अपने स्तर पर काफी तलाश किया और रिश्तेदारियों से भी जानकारी ली लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद युवक के जीजा ने पूंडरी थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
मुकेश गांव में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी तीन बेटियां हैं। पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें