रिबन काटकर उद्घाटन करते मुख्यातिथि
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरु ब्रह्मानंद ट्रस्ट बणी पूंडरी की ओर से स्वामी बलेश्वरानंद सरस्वती के 74वें जन्मोत्सव पर मंगलवार को गुरु ब्रह्मानंद आश्रम बणी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजक राजपाल बहादुर ने बताया कि इस शिविर में 135 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता अमित रणधीर गोलन ने शिरकत की व रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महात्मा दयानंद सरस्वती ने की। शिविर के दौरान स्वामी बलेश्वरानंद ने सभी आगंतुकों को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व आयुष्काम महायज्ञ ब्रह्मचारिणी मंजू शास्त्री द्वारा करवाया गया। स्वामी बलेश्वरानंद ने सभी आमंत्रित अतिथियों को आशीर्वाद दिया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर ऋषि लंगर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर आर्य समाज बहरोड (राजस्थान) की प्रधान नीलम राठी, संदीप आर्य, सुनीता बतान, जिला पार्षद इंद्र पाई, अनिल आर्य, संजीव गामड़ी, अक्षपाल, पिरथी भगत, श्याम लाल आर्य, फतेह सिंह, ब्रह्मïचारी भरत, भगवान देव, साहिल अरोड़ा ट्योंठा व रामपाल पूंडरी आदि मौजूद थे।