फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला स्कूल में खंड स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा आयोजित

विज्ञापन
ओलंपियाड परीक्षा में भाग लेते हुए छात्र।
विज्ञापन
गुहला चीका। अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड परीक्षा के खंड गुहला के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार प्राध्यापक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहला के नेतृत्व में खंड स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों का बौद्धिक विकास, गणित विषय में अभिरुचि पैदा करना रहा। इस परीक्षा में खंड गुहला के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। अश्वनी कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा होगा, उनमें से उत्कृष्ट 60 विद्यार्थियों को ओलंपियाड के लिए चयन किया जाएगा। छात्रों को यह शिक्षा नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आंचल में छिपी हुई प्रतिभाओं को उभारना है, ताकि ग्रामीण स्कूलों के बच्चे भी आगे आने वाली परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। परीक्षा में कक्षा 7 से 11 तक के 208 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

ओलंपियाड परीक्षा में भाग लेते हुए छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें