कैथल। विधायक लीला राम ने रणदीप सुरजेवाला पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही कहा कि भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता भी उन्हें चुनाव में हरा सकता है।
उन्होंने सुरजेवाला पर हमला बोलते हुए कहा कि वह बहुत बड़े प्रॉपर्टी डीलर हैं। वह सरकार से मांग करेंगे की इनकी प्रॉपर्टी की जांच करवाई जाए। इस मौके पर रामकुमार नैन, नरेश मित्तल, मुकेश जैन, रामकुमार गर्ग मंडी प्रधान, कृष्ण मित्तल आदि मौजूद रहे। संवाद