फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाजपा ने सीवन गेट से निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 23 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व देश की सेना के सम्मान में भाजपा ने सीवन गेट से तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीश कठवाड़ व महंत ईश्वर दास के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष आयुष गर्ग के मार्गदर्शन में निकली इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा सीवन गेट से लाल पौ होते माता गेट पहुंची, सीवन गेट से बाजार होते विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए माता गेट पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सभी भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य की सराहना कर रहे थे। यात्रा के मार्ग पर लोगों का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का जोश देखते बनता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीश कठवाड़, कैथल शहर मंडल अध्यक्ष आयुष गर्ग , कर्मवीर फौजी, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रजापति, यशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें