फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांव कैलरम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का हुआ नागरिक अभिनंदन

विज्ञापन
कलायत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को हल देकर सम्मानित करती भाजपा नेत्री अनीता ढुल - फोटो : Archive
विज्ञापन
कलायत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मजबूत नेतृत्व में महिलाओं को पर्दा से बाहर निकल कर सिर उठाकर जीने के अवसर मिल रहे हैं। इसलिए महिलाएं डर कर नहीं खुलकर उन्नति की उड़ान भरें। डॉ. अर्चना गुप्ता सोमवार को कलायत के गांव कैलरम में पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी भी खास तौर से मौजूद रही। गांव कैलरम में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी अमरपाल राणा, कैथल के पूर्व विधायक लीला राम, श्री रैदास तख्त प्रबंध कमेटी अध्यक्ष डॉ. प्रीतम कोलेखां, युवा नेता तुषार ढांडा, कलायत मंडल अध्यक्ष राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें