फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित भाजपा का संकल्प, विरोधी दलों की सोच में स्वार्थ-राज्यमंत्री कमलेश ढांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बुधवार को चीका के भवानी देवी मंदिर सामुदायिक भवन में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने पन्ना प्रमुखों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि बीते सात साल में केंद्र और प्रदेश सरकार ने गरीब, वंचितों के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। आम आदमी को सामाजिक, आर्थिक स्तर पर उत्थान की इन योजनाओं से भाजपा में जन-जन का भरोसा मजबूत हुआ है। पार्टी संगठन में हर कार्यकर्ता को भरपूर अवसर मिलते हैं। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि आप सभी के मध्य रहकर संगठन की सेवा करने पर पार्टी ने उन्हें न केवल जनप्रतिनिधि बनाया, अपितु मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में जनसेवा करने का भी अवसर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो कमल के फूल पर जो भी व्यक्ति नगर पालिका चुनाव में उतरे, उसे बड़े अंतर से जीत दिलाने का संकल्प लेना है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पन्ना प्रमुख सम्मेलन के संयोजक रवि तारांवली द्वारा की गई तैयारियों पर राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने उनकी पीठ थपथपाई। जिला महामंत्री सुरेश संधू, पालिका चुनाव प्रभारी तरुण भंडारी, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, मंडल अध्यक्ष लीलाराम गर्ग, रवि शर्मा, पिंटू शर्मा, नीतू रानी, शीशराम जिंदल, विनोद पाल, कपिल पांडे, महेंद्र चीमा, आदित्य भारद्वाज, बाबा छविराम दास समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने चीका में वार्ड संख्या चार में नन्हा राम, शक्ति नगर वार्ड-5 में राकेश वाल्मीकि, अनाज मंडी में मंडी प्रधान सतपाल जैन, अनाज मंडी में ही अशोक कुमार मेघराज, वार्ड-14 वकील कालोनी में देवराज, गुहला रोड वकील कालोनी में धर्मपाल सिंगला, वार्ड-14 में सलीम खान, वार्ड-11 में विजेंद्र कौशल व वार्ड-11 में ही जीत सिंह के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रमों में भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें