फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फरल में भाजपा नेता सतबीर भाणा ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए भाजपा नेता सतबीर भाणा। विज्ञ​प्ति - फोटो : नारखी पुलिस की गिरफ्त में विद्युत चोरी की घटना के शामिल आरोपी। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
पूंडरी। ऐतिहासिक गांव फरल में भाजपा नेता सतबीर भाणा ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण सुना। कार्यक्रम का आयोजन विक्की राणा के निवास पर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री की ओर से देश, समाज और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर साझा किए गए विचारों को सुना। सतबीर भाणा ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से संवाद करते हैं। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों और जनभागीदारी से जुड़ी प्रेरक पहल का उल्लेख किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर मास्टर महेंद्र राणा, महीपाल राणा, कंवरपाल राणा, रामगोपाल राणा, रिंकू राणा, कुलदीप राणा, पवन राणा, हरपाल राणा, डिंपल और श्रवण राणा सहित अन्य ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए भाजपा नेता सतबीर भाणा। विज्ञप्ति- फोटो : नारखी पुलिस की गिरफ्त में विद्युत चोरी की घटना के शामिल आरोपी। स्त्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें