कैथल। भाजपा कार्यालय कपिल कमल में सोमवार को वाल्मीकि समाज की ओर से भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सैनी ने कहा कि भाजपा किसी एक परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं, बल्कि यह सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित ऐसा दल है, जो कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र बन चुका है। इस कार्यक्रम में शक्ति सौदा, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, नरेश सजूमा, रमेश दयोरा, बलदेव लोट, नायब सिंह चौहान, संदीप कुमार, राजेंद्र माजरी, कपूरा राम आदि उपस्थित रहे। संवाद
डॉ. मुखर्जी का अहम योगदान : अमित
गुहला-चीका। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित जिंदल ने बूथ नंबर 70 की समिति एवं कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। अमित जिंदल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन त्याग और बलिदान का प्रतिमान है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ‘दो निशान, दो संविधान, दो प्रावधान’ की नीतियों के साथ परमिट व्यवस्था और धारा 370 का भी दृढ़ता से विरोध किया। जिंदल ने बताया कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यक्रम में युवा मोर्चा महामंत्री चेतन शर्मा, ललित जिंदल तथा बूथ समिति के सदस्य सोहनलाल शर्मा, रणवीर तंवर, रोशन प्रजापत, रमेश कांगड़ा और सोनू उपस्थित रहे। संवाद