कलायत/कैथल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने वीरवार को कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल से डरती है इसलिए उन्हें जेल में डाला गया है। उन्होंने कलायत विधानसभा के गांव प्यौदा और हरसौला में जनसभा में कहा कि जनता इस सरकार को बदलना चाहती है और हम इस सरकार से लड़ रहे हैं, इसलिए हम सबका काम साझा है। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश में तानाशाही लाना चाहती है। इसलिए ये चुनाव अपनी उस ताकत को बचाए रखने के लिए है। केजरीवाल को इसलिए जेल में डाला क्योंकि वो जनता को बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य मुफ्त देना चाहते थे इसलिए इनके पेट में दर्द है। संवाद