फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार केंद्र और प्रदेश में चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध : तरुण भंडारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्र और प्रदेश में समग्र और चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भंडारी ने कहा कि गुहला विधानसभा को और अधिक विकसित व बेहतर बनाने के लिए वह बड़े दृष्टिकोण और योजनाओं के साथ काम करेंगे। इसके लिए उन्हें समाज के सभी वर्गों का सहयोग चाहिए।
विज्ञापन

भंडारी रविवार को भवानी मंदिर चीका के प्रांगण में आयोजित नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में बोल रहे थे। चीका पहुंचने पर तरुण भंडारी का भाजपा नेता राजेश पिंटू, गुरदेव सैनी, पाला राम सैनी, बलबीर सैनी, हंस राज सिंगला व विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता दे स्वागत किया। भंडारी ने कहा कि गुहला के विकास को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी पूरी तरह से गंभीर हैं और यहां होने वाले विकास में जल्द तेजी लाई जाएगी। राजेश शर्मा पिंटू ने कहा कि गुहला विधानसभा सीट से भाजपा की हार होने के बाद यहां के लोग स्वयं को अकेला महसूस करने लगे थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तरुण भंडारी को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव नियुक्त कर खाली हुई जगह को भर दिया गया है। इस अवसर पर लीला राम, सिलेंद्र वाल्मीकि, राजीव शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें