फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मोर्चे पर भाजपा की सरकार विफल, हर वर्ग परेशान: गुप्ता

Sat, 20 Sep 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को जिले में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और नशाखोरी लगातार बढ़ रहे हैं और केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं, जिससे हर वर्ग परेशान है।

डॉ. गुप्ता ने आरोप लगाया कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, बेरोजगार युवा अपने भविष्य को लेकर निराश हैं और सरकार आम जन की समस्याओं को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठी योजनाओं और सुनहरे सपनों के नाम पर जनता को ठगा है। आप प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि हालात अगर ऐसे ही रहे तो देश की स्थिति नेपाल और अन्य अस्थिर देशों जैसी हो सकती है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, महिला सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर मजबूती से जनता के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कैथल जिला अध्यक्ष जगमग मटौर, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सतबीर गोयत, सुखबीर चहल, जसविंद्र खरका, अमरीक सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें