फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकार ने लोगों को किया परेशान : अभय चौटाला

Thu, 09 May 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ने बुधवार को अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत कैथल में एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर वोट की अपील की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल में लोगों को परेशान करके रख दिया।

उनके साथ इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा सहित कई इनेलो नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभय चौटाला ने जनसभाओं में कांग्रेस के वोट काटने के आरोप पर जवाब देते हुए कहा कि वे वोट काटने नहीं आए हैं। कहा कि आज देश में हालात ठीक नहीं है। तल्ख स्वर में वह बोले कि भाजपाई मोदी की गारंटी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। वे यह नहीं बताते कि 10 साल में भाजपा ने देश में कौन-कौन से वादे किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकतर बच्चे डोंकी से विदेशों में जा रहे हैं। ऐसे बच्चे 15 साल तक वापस आ ही नहीं सकता। इस दौरान यदि कोई घर में घटना हो जाए तो बच्चा वापस नहीं आ सकता। मोदी की सभी गारंटी फेल है। गारंटी किसी की सही थी तो चौधरी देवीलाल की थी। चौधरी देवीलाल ने 10 हजार का कर्ज माफ करने, गरीब की बेटी को कन्या देने, बुजुर्गों को पेंशन देने जैसी गारंटियां पूरी कर दी थीं। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन बढ़कर तीन हजार हो गई है लेकिन चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने अब गारंटी दी है कि इनेलो की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर 7500 कर दी जाएगी।
विज्ञापन


अभय चौटाला ने हलका प्रधान अनिल तंवर की ओर से आयोजित गांव देवीगढ़, शेरगढ़, डयोडखेड़ी, भैणी माजरा, नैना, धौंस, खनौदा, टीक, क्योडक, जसवंती, नौच, खुराना व पट्टी अफगान में जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें