फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर संपर्क कर दी योजनाओं की जानकारी

Mon, 29 May 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने राजौंद के गांव रोहेड़ा में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर भी लोगों से संपर्क किया और गांव के दर्जन भर से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत की। ग्राम पंचायत की ओर से गांव के सचिवालय में उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं, नौकरियों में पारदर्शिता सहित तमाम योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा 36 बिरादरी की पार्टी है तथा एकात्म दर्शन पर आधारित है। किसानों के लिए हजारों करोड़ मुआवजा दिया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व सुभाष बराला ने गांव के बूथ नंबर 168 में स्थित अनुसूचित जाति चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का निपटारा भी किया। उन्होंने गांव में शराब की खुली बिक्री से संबंधित महिलाओं की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से शराब की खुली बिक्री बंद करवाने के निर्देश दिए।

भाजपा की ओर से 26 मई से 15 जून तक अल्पकालीन विस्तार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 13 हजार प्रशिक्षित कार्यकर्ता 17 हजार से अधिक बूथों पर घर-घर जाकर लोगों को सरकार के विकास कार्य व कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद करते हुए म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत गांव में लंबित बिजली बिलों के भुगतान तथा बिजली चोरी रोकने के बारे में लोगों से समर्थन मांगा, जिसका लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 10वीं कक्षा में जिला में टॉप करने वाली गांव किठाना की छात्रा अंजू व कबड्डी की टीम द्वारा नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर धर्मपाल शर्मा, सुभाष हजवाना, राजपाल तंवर, डा. सुखदेव कुंडु, राव सुरेंद्र सिंह, रणधीर गोलन, संजय भारद्वाज, शकुंतला वजीर खेड़ा आदि मौजूद रहे।

इन कार्यक्रमों में की शिरकत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गांव में सबसे पहले पाला राम रोहेड़ा के घर कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद नीरज रोहेड़ा, सुंदर सिंह कबड्डी कोच, सैंहसी बस्ती में कार्यक्रम, वाल्मीकि चौपाल में कार्यकम्र, सतपाल जागलान के यहां कार्यक्रम, जांगड़ा धर्मशाला में कार्यक्रम पूर्व सरपंच कृष्ण शर्मा के घर कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें