फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से कट चुकीं भाजपा और कांग्रेस : डॉ. गुप्ता

Sun, 26 Oct 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
आप के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को कार्यकताओ
विज्ञापन
कैथल। आम आदमी पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर जमकर निशाना साधा। दावा कर कहा कि दोनों पार्टियों से जनता अब कट चुकी है।  उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकारें जात-पात और धर्म की राजनीति में उलझकर जनता की समस्याओं से आंखें फेर चुकी हैं। प्रदेश और देश अपराध, बेरोजगारी, नशाखोरी और भ्रष्टाचार में डूब चुके हैं।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्वलित करने से हुई। अपने संबोधन मेें डॉ. गुप्ता ने हाल ही में एडीजीपी वाई पूर्ण कुमार और एएसआई सुशील की आत्महत्या को सरकार की सबसे बड़ी विफलता करार देते हुए कहा कि जब वर्दीधारी अधिकारी खुद असुरक्षित महसूस करें, तो यह सरकार की नाकामी का प्रमाण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें