फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाजपा और आप पार्टी ने खेला राजपूत कार्ड, कांग्रेस का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। नगर पालिका प्रधान पद के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। नामांकन पत्र जमा करवाने के अंतिम दिन कांग्रेस भी अपना उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार सकती है। प्रतिस्पर्धा में भाजपा ने मैनपाल राणा और आम आदमी पार्टी ने जसविंद्र राणा जस्सी को उम्मीदवार बनाया है। दोनों दलों की ओर से 17 फरवरी को नामांकन भरने की कार्ययोजना तैयार की जा रही। दोनों दलों के दिग्गज नेता नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

भाजपा और आप पार्टी ने राजपूत कार्ड नपा चुनाव में खेलने की रणनीति अपनाई है। इस स्थिति में कांग्रेस पार्टी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किस उम्मीदवार को सहारा देगी यह देखना दिलचस्प रहेगा। कलायत विधानसभा क्षेत्र से विकास सहारण कांग्रेस के विधायक हैं जबकि जयप्रकाश जेपी हिसार से सांसद हैं। पालिका प्रधान पद को लेकर भाजपा में बागी तेवरों की आहट भी शुरू हो गई है।
विधान सभा चुनाव में भाजपा से खफा हुए राजू कौशिक अपना नामांकन पत्र शनिवार को जमा करवा चुके हैं। पार्टी में प्रधान पद के लिए आवेदन करने वाले अंकित राणा को आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी रण मेंं उतारने की पटकथा शुरू हो गई है। इसको लेकर उनके आवास पर समर्थकों और समाज के लोगों की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें अंकित को पार्टी टिकट न मिलने पर नाराजगी जाहिर की गई। बैठक में अंकित राणा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर आज अपना नामांकन पत्र जमा करवाने का निर्णय लिया है। शनिवार को उप मंडल मुख्यालय पर प्रधान पद के लिए चार नामांकन दाखिल किए गए। इसमें राजू कौशिक, पूर्व चेयरपर्सन शशीबाला कौशिक, मनप्रीत सिंह और आशीष मित्तल शामिल रहे।
पार्षद पद के लिए अभी तक 24 लोगों ने जमा करवाए नामांकन पत्र
शनिवार को विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए 24 ने नामांकन दाखिल करवाया। फिलहाल वार्ड 4, 13 व 16 के लिए किसी पार्षद ने नामांकन नहीं किया। पार्षद पद के लिए जिन 24 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया इनमें वार्ड नंबर एक से नैना, वार्ड नंबर दो से सौरव और आशीष, वार्ड नंबर तीन से अन्नु और सुनीता, वार्ड नंबर पांच से प्रीति, वार्ड नंबर छह से सुरेंद्र और सतपाल, वार्ड नंबर सात से राजेश, वार्ड नंबर आठ से महिपाल और रजत, वार्ड नंबर नौ से संजय और अनिरुद्ध, वार्ड नंबर 10 से विनोद और रामनिवास, वार्ड नंबर 11 से विनोद, चिमन लाल और विनोद पुत्र राजकुमार वार्ड नंबर 12 से हरवीर सिंह और सतपाल, वार्ड नंबर 14 से बबली, सीमा व मुकेश रानी, वार्ड नंबर 15 से निधि ने अपना नामांकन भरा। इसके मद्देनजर सोमवार का दिन नामांकन को लेकर बेहद चहल-पहल वाला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें