फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू अलर्ट, जिले में 144 सैंपल लेकर भेजे गए जांच को

Mon, 07 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
जांच करते स्वास्‍थ्य विभाग के सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली व हिसार में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिले में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी करते हुए रेपिड रेस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। वहीं करीब 126 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। रविवार को विभाग की टीम ने वृद्धकेदार सरोवर में पहुंचे प्रवासी पक्षियों की जांच की और वहां से सैंपल एकत्रित किए। अभी तक जिले में बर्ड फ्लू को लेकर कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। पशुपालन विभाग ने लोगों का आह्वान किया है कि वे दहशत में ना आएं। विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


वृद्धकेदार सरोवर में प्रवासी पक्षियों के सैंपल लिए
पशुपालन विभाग की टीम ने वृद्धकेदार सरोवर में पहुंचे प्रवासी पक्षियों व स्थानीय पक्षियों के सैंपल लिए। हालांकि अभी प्रवासी पक्षियों की संख्या ज्यादा नहीं है और ना ही यहां कोई पक्षी मृत पाया गया है। इसके बावजूद विभाग से डा. गुलशन, वीएलडीए मुनीष कुमार व एसडीओ डा. उदयराज ने यहां निरीक्षण किया। डा. गुलशन ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर ज्यादा दहशत में ना आएं। विभाग पूरी तरह से स्थिति पर नजर रखे हुए है। यहां प्रवासी पक्षियों व स्थानीय पक्षियों पर नजर रखी जा रही है। रविवार शाम वृद्धकेदार सरोवर झील से सैंपल लिए गए। यहां 26 बत्तख व 16 प्रवासी पक्षी पाए गए हैं। साथ ही पोल्ट्री फार्मों पर भी नजर रखी जा रही है।

जिले भर से लिए गए 126 सैंपल
जिले में करीब 15 लाख से अधिक पक्षी पोल्ट्री फार्मों में हैं। इसके अलावा वृद्धकेदार सरोवर, कलायत के कपिल मुनि तीर्थ में सरोवर सहित गांवों के तालाबों पर विभाग की नजर है। इन सभी जगहों से पशुपालन विभाग की टीम ने करीब 126 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जालंधर में हुई इस जांच में अभी तक किसी सैंपल के पॉजिटिव पाए जाने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


रेपिड रेस्पॉन्स टीम का गठित
पशुपालन विभाग ने जिले में बर्ड फ्लू को लेकर रेपिड रेस्पॉन्स टीम का गठन किया है। जिसमें विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के अलावा तीन वेटनरी सर्जन, दो एसडीओ व वीएलडीए की टीम शामिल हैं। टीम को मोबाइल लैब दी गई है। जिसके माध्यम से पोल्ट्री फार्मों व तालाबों में आने वाले पक्षियों पर नजर रखी जा रही है।
पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा. सुभाष ने बताया कि जिले में रेपिड रेस्पॉन्स टीम के गठन किया गया है। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कर्मचारियों व पोल्ट्री फार्म संचालकों को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। प्रवासी पक्षियों पर भी नजर रखी जा रही है।

जिले में नहीं है बर्ड फ्लू के केस
मैंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। जिले में अभी बर्ड फ्लू का केस नहीं है। सरकार के निर्देशानुसार अलर्ट जारी कर दिया गया है।
रविप्रकाश गुप्ता, डीसी, कैथल।

स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट
जिला महामारी अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार बर्ड फ्लू को लेकर आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। फील्ड वर्कर्स को स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। पशुपालन विभाग को लिख दिया है कि यदि बर्ड फ्लू से संबंधित जानकारी मिले तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। एनएच वायरस पक्षियों पर असर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें