कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के खिलाड़ियों ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम गुरुग्राम में हुई राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में 47 किलो भार वर्ग में बिंदु ने स्वर्ण पदक एवं 52 किलो भार वर्ग में मंजू ने कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का मान बढ़ाया। प्रधान प्रबंधन समिति साकेत मंगल एडवोकेट एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारियों ने विभागाध्यक्ष डॉ. गुरदीप भोला एवं इन छात्राओं को बधाई संदेश भेजे। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, सांध्यकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी हरिंद्र गुप्ता एवं डॉ. सत्यबीर मैहला ने उदीयमान खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल नरूला एवं प्रो. अनूप धीमान भी उपस्थित रहे ।