फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दुकान के बाहर से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। शहर में दुकान के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गांव फतेहपुर निवासी विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक स्थित एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान पर कार्यरत है। उसने बताया कि 3 जून 2026 को वह अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल दुकान के बाहर पेड़ के नीचे खड़ी कर काम पर चला गया था। दोपहर करीब दो बजे जब वह बाहर आया तो बाइक वहां नहीं मिली। विशाल ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ अपने स्तर पर भी बाइक की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उसने घटना की शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि शिकायत पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें