राजौंद। हरियाणा रोडवेज में चालक अनिल कुमार की बाइक राजौंद बस स्टैंड से चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में चालक अनिल कुमार ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत हैं। उसने बताया कि वह बुधवार सुबह पांच बजे अपनी मोटरसाइकिल बस स्टैंड राजौंद पर खड़ी करके सुबह बस लेकर चंडीगढ़ चला गया। जब वह शाम चार बजे वापस राजौंद बस स्टैंड पर आया तो वहां उसकी बाइक नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्य जांच को शुरू कर दी है। संवाद