कैथल। मलिक नगर में बाइक सवार दो आरोपी बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां छीनकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मलिक नगर कैथल निवासी शीला देवी ने शहर थाना में शिकायत दी कि 22 अक्तूबर को शाम के समय वह कॉलोनी की मुख्य गली में बैठी थी। तभी वारदात हुई. थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, सात बाइकें बरामद
कैथल, जींद। धमतान साहिब चौकी की टीम ने मोटरसाइकिल चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान कलायत के कपिल मुनि रोड निवासी रैप्पल व पिंकू उर्फ कोको के रूप में हुई है। पुलिस की टीम ने आरोपियों से चोरी की गई सात बाइक बरामद की हैं।
धमतान चौकी प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि 22 अक्तूबर को पुलिस को दी शिकायत में धमतान साहिब निवासी याशीन ने बताया कि 20 अक्तूबर दोपहर बाद तीन बजे उसने अपनी बाइक को अनाज मंडी गेट पर खड़ा किया था। वह धान उतारने के लिए मंडी में गया था। जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब मिली। उसी समय उसे फूलियां कलां निवासी संदीप मिला। उसने बताया कि उसका मोटरसाइकिल भी अनाज मंडी गेट गांव धमतान साहिब से चोरी हो गया। थाना गढ़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपियों के नाम सामने आए थे। आरोपियों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने दो मोटरसाइकिल धमतान साहिब मंडी से, एक तहसील कार्यालय टोहाना से, एक गुरुद्वारा धमतान साहिब से व अन्य मोटरसाइकिल कलायत से चोरी की हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद दोनों जेल भेज दिए गए।