राजौंद क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव किठाना निवासी धर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अगस्त को वह किठाना से संडील रोड पर खेत में गया हुआ था। इस दौरान एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर गांव थुआ से किठाना की ओर आ रहा था। उसे एक कार चालक ने टक्कर मार दी। बाइक चालक की पहचान जगदीश निवासी कैलरम के रुप में हुई। इसके बाद राहगीर उसे जिला अस्पताल में ले गए। यहां से इसे शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान जगदीश की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।