कैथल। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव पहाड़पुर निवासी संदीप कौर ने गुहला थादे में शिकायत दी कि उसके पिता गुरदेव 23 दिसंबर को बाइक पर गुहला जा रहे थे। मस्तगढ़ माजरी के पास अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे पिता की मौत हो गई। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि आरोपी चालक का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद