फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Sun, 31 May 2026 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जींद रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में युवक की एक टांग टूट गई, जबकि छाती और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल दलजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव थेह खरक निवासी दलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वह कंपनी से काम समाप्त कर अपने गांव लौट रहा था। जब वह जींद रोड स्थित पुल पर चढ़ रहा था, तभी सामने से एक ट्रैक्टर आया, जिसके साथ दो ट्रॉलियां जुड़ी हुई थीं। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। हादसे में उसकी एक टांग टूट गई, जबकि छाती और पसलियों में भी गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


शहर थाना के जांच अधिकारी बजिंद्र सिंह ने बताया कि घायल की शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थल और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें