कैथल। गांव शिमला में पिकअप गाड़ी चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव सींसर निवासी जिलेसिंह ने कलायत थाना में शिकायत दी कि 16 नवंबर को सुबह करीब नौ बजे वह अपने एक जानकार के साथ मोटरसाइकिल पर गांव शिमला से जा रहा था। वहां अज्ञात पिकअप गाड़ी चालक ने उन्हें टक्कर माकर चोटिल कर दिया। आरोपी मौके से भाग गया। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद