फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की चपेट में आने से बाइक चालक घायल

Thu, 24 Apr 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। सीवन में कार की चपेट में आने से एक बाइक चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सीवन थाने में दी गई शिकायत में उमेदपुर निवासी सुखदेव ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। 20 अप्रैल को दोपहर के करीब 12:00 बजे जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर सीवन से कांगथली जा रहा था तो जैसे ही वैसे सीवन के श्री साईं बाबा कॉलेज के निकट पहुंचा तो पीछे से एक कर चालक ने अपनी गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया तथा आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले के जांच अधिकारी सीवन थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें