फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद करोड़ा रोड पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मेगन पट्टी गांव करोड़ा निवासी कुलदीप सिंह(38) ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। वह तीन बहनों का एकलौता भाई है। सभी शादीशुदा हैं। 11 अगस्त को शाम छह बजे वह गांव के ही कप्तान के पास खेत में आया हुआ था। दोनों सड़क पर खड़े थे। इस दौरान उनके गांव का ही सुरेंद्र नामक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव फरियाबाद की तरफ से गांव करोड़ा जा रहा था। उसके पीछे-पीछे एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाकर आ रहा था। इसके बाद उसने पीछे से सुरेंद्र की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुरेंद्र मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया व उसको गंभीर चोटें आई। इसके बाद घायल अवस्था में इसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने इस मृत घोषित कर दिया। तब तक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। राजौंद पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें