फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 11 May 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। चीका-कैथल रोड पर शुक्रवार देर अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नरड़ गांव निवासी 25 वर्षीय रमेश उर्फ काला के रूप में हुई है। वह अपनी मजदूरी के पैसे लेने के लिए सीवन जा रहा था। वह जैसे ही चीका बाईपास के नजदीक पहुंचा तो यहां हादसा हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की है। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक मजदूरी करता था। रमेश की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसका एक चार साल का बेटा और दो साल की बेटी है।
विज्ञापन


शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें