गुहला चीका। घर जा रहे बाइक सवार युवक को मिट्टी लदी ट्रैक्टर टाली ने कुचल दिया, जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रविवार शाम साढ़े छह बजे खरौद रोड पर घटित हुई। वार्ड नंबर 12 खरौदी रोड चीका निवासी 27 वर्षीय जीवन कुमार पुत्र सुबे राम अपनी बाइक से शहर से घर जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे बुरी कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके से छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस की 112 नंबर गाड़ी मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चीका पुलिस आई ओ अनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है, अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उधर, युवक की मौत की खबर से उस के घर मे कोहराम मच गया। युवक अपने मां बाप का इकलौता ही बेटा था है । मृतक एक बेटे का पिता था। युवक के पिता की छोटी सी चाय की दुकान है।