कैथल। गांव पिलनी के पास एक स्कूटी चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। पाई निवासी प्रमोद ने बताया कि वह और उसका भाई सुंदर सिंह अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों पर पूंडरी जा रहे थे। जब गोलन भट्ठे के पास पहुंचे तो गलत दिशा में आ रहे स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी चालक ने अपना नाम पिलनी निवासी संदीप कुमार पटवारी बताया। वह सुंदर सिंह को जिला नागरिक अस्पताल कैथल ले आया। जहां पर डॉक्टर ने सुंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। संवाद